वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नगर परिषद सिरोही द्वारा दिनांक 11.11.2025 को बाइक रैली कार्यक्रम,श्रमदान कार्यक्रम व शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया किया गया ...
वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर
नगर परिषद सिरोही द्वारा दिनांक 11.11.2025 को बाइक रैली कार्यक्रम,श्रमदान कार्यक्रम व शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया किया गया ! आयुक्त नगर परिषद सिरोही आशुतोष आचार्य ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के आदेश अनुसार नगर परिषद सिरोही द्वारा वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 7.11.2025 के 15.11.2025 को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,रैली कार्यक्रम,शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कार्यक्रम आदि,उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम के प्रति समर्पित भाव के लिए आम जन को प्रेरित किया जाएगा!
नगर परिषद सिरोही द्वारा अहिंसा सर्किल से शुरू करके शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए शहीद स्मारक तक बाइक रैली का आयोजन किया गया तत्पश्चात श्रमदान कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक के पास सफाई कार्य किया गया एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, वंदे मातरम गायन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार माली,कनिष्ठ अभियंता पंकज कंसारा,सहायक सांख्यिकी अधिकारी चंद्रभान चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक ओम सिंह एवं हनुमान सहाय शर्मा,कनिष्ठ लिपिक श्रवण कुमार ,जगदीश पटेल एवं समस्त कार्मिक नगर परिषद सिरोही के उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया