bhajanlalsharma-official-handle-rajcmo-chief-minister-office-rajasthan-governmentofrajasthan-districtcollectorsirohi-sirohiadministration-diprrajasthan
Report @ Anish Memon PHM News sirohi मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही दौरे परसिरोही,21 जनवरी। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर सिरोही आ...
Report @ Anish Memon PHM News sirohi
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही दौरे पर
सिरोही,21 जनवरी। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर सिरोही आएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विमान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके पश्चात 12.55 बजे वे कार द्वारा रवाना होकर अपराह्न 1 बजे अरविंद पवेलियन स्टेडियम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां आयोजित सहकार उत्थान शिविर 2026 में भाग लेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम उपरांत दोपहर 2.15 बजे वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2.20 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद 2.25 बजे विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे।