सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही न्यूज़ : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अल्पसंख्यक छात्रावास में कार्यक्रम |

सिरोही | 23-Jan-2026 07:33 PM | 317 |
सिरोही
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अल्पसंख्यक छात्रावास में कार्यक्रम |

रिपोर्ट@अनीश मेमन स्वरूपगंज PHM न्यूज 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अल्पसंख्यक छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित

सिरोही। राजस्थान मदरसा बोर्ड से पंजीकृत मदरसा मंडार-ए-तालीम, संतापुर, स्वरूपगंज, देवदर, शिवगंज एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास सिरोही में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा अनुदेशकों द्वारा विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके संघर्ष, आज़ाद हिंद फ़ौज की भूमिका एवं देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट क्लास के माध्यम से नेताजी से संबंधित लघु वीडियो दिखाए गए। वहीं नेताजी के प्रसिद्ध नारों “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” और “दिल्ली चलो” ने विद्यार्थियों में जोश और देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम की समाप्ति सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुई। आयोजन को सफल बनाने में ईश्वर लाल एवं अकरम ख़ां की विशेष भूमिका रही।  रनर-ए-तालीम, संतापुर, स्वरूपगंज, देवदर, शिवगंज एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास सिरोही में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा अनुदेशकों द्वारा विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके संघर्ष, आज़ाद हिंद फ़ौज की भूमिका एवं देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट क्लास के माध्यम से नेताजी से संबंधित लघु वीडियो दिखाए गए। वहीं नेताजी के प्रसिद्ध नारों “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” और “दिल्ली चलो” ने विद्यार्थियों में जोश और देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम की समाप्ति सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुई। आयोजन को सफल बनाने में ईश्वर लाल एवं अकरम ख़ां की विशेष भूमिका रही।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.