प्रजापत समाज ने टांक को जीवदया के उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित पिंडवाड़ा । मारु प्रजापति समाज रोई परगना विकास समिति के तृतीय स्नेह मिलन समारोह में गौभक्त भरत टांक को स्मृति चिन्ह व प्रशस्त...
प्रजापत समाज ने टांक को जीवदया के उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
पिंडवाड़ा । मारु प्रजापति समाज रोई परगना विकास समिति के तृतीय स्नेह मिलन समारोह में गौभक्त भरत टांक को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोजरा निवासी ईश्वरदानजी,समिति अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत नया सानवाड़ा,उपाध्यक्ष नारायणलाल प्रजापत नादिया,सचिव सोमाराम प्रजापत परलाई तथा कोषाध्यक्ष रमेश कुमार प्रजापत उपस्थित रहे। गौभक्त भरत टांक को पशु सेवा और जीवदया में उनके निरंतर योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि भरत टांक को पूर्व में भी समाजसेवा और जीवदया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपखंड अधिकारी व अन्य कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।