सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक : रामझरोखा मंदिर पट्टा प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश

सिरोही | 10-Jan-2026 10:04 AM | 317 |
सिरोही
रामझरोखा मंदिर पट्टा प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा

रामझरोखा मंदिर के पट्टों में अनियमितता पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

सिरोही,09 जनवरी। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अंत्योदय की भावना से कार्य करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

रामझरोखा मंदिर प्रकरण पर सख्त रुख

राज्यमंत्री देवासी ने रामझरोखा मंदिर के पट्टों से संबंधित अनियमितताओं को गंभीर बताते हुए सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा गलत रूप से जारी पट्टों को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

बैठक में बजट प्रकरणों, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), आगामी बजट प्रस्तावों, आबादी विस्तार से जुड़े प्रस्तावों एवं पिछले दो वर्षों में हुए सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों के सुझाव

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग लेने तथा लंबित कार्यों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जनप्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित स्तर तक भिजवाने पर जोर दिया। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया।

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने की बात कही।

विभागवार चर्चा

बैठक में पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, रोडवेज, पर्यटन, डिस्कॉम, राजस्व, नगरीय निकाय, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभागों की बजट घोषणाओं, प्रगतिरत, निर्माणाधीन एवं लंबित कार्यों पर चर्चा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागों में रिक्त पदों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

प्रस्तावना

बैठक से पूर्व जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, सिरोही उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, विशन सिंह देवड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.