सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही पत्रकार परिवार ने दी शुभकामनाएँ : I.F.W.J के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी बोहरा के जन्मदिवस पर

सिरोही | 28-Nov-2025 11:46 PM | 317 |
सिरोही
I.F.W.J के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी बोहरा के जन्मदिवस पर

I.F.W.J के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी बोहरा के जन्मदिवस पर सिरोही पत्रकार परिवार ने दी शुभकामनाएँ

सिरोही । इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी के सक्रिय एवं प्रभावी सदस्य तथा पिंडवाड़ा ब्लॉक के First India News के रिपोर्टर दिनेश जी बोहरा के जन्मदिवस पर IFWJ सिरोही परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिनेश जी बोहरा ने हमेशा संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी स्वच्छ छवि, सजगता, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने उन्हें जिले एवं प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

जन्मदिवस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि दिनेश जी बोहरा जैसे नेतृत्वकारी व्यक्तित्व संगठन और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

आईएफडब्ल्यूजे परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी ऊर्जा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकार समुदाय के हितों में अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.