eid-ul-fitr-swarupganj-news-pindwara-news-eid-namaz-rajasthan-news-muslim-festival-eid-celebration-india-phm-news
स्वरूपगंज में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,अमन-चैन व खुशहाली की दुआपिंडवाड़ा : स्वरूपगंज कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास,आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह में सुबह...
स्वरूपगंज में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,
अमन-चैन व खुशहाली की दुआ
पिंडवाड़ा : स्वरूपगंज कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास,आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी,जहां सभी ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन,खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
नमाज से पूर्व रज़ा जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना दीन मोहम्मद कादरी साहब ने प्रभावशाली तकरीर करते हुए कहा कि ईद की नमाज से पहले सुन्नत और उसके बाद फर्ज अदा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान दी जाने वाली ज़कात, फित्रा और सदका ईद की नमाज से पहले अदा करना बेहद जरूरी है,ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंच सके और कोई भी खुशी से वंचित न रहे।
मौलाना कादरी साहब ने अपने बयान में कहा कि अल्लाह के प्यारे हबीब हज़रत मोहम्मद ﷺ की सीरत इंसान को सही रास्ते पर चलना और बेहतर जिंदगी जीने का तरीका सिखाती है। उनकी शिक्षाएं हमें अच्छे आचरण, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने सभी से समाज में शांति, सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने की अपील की।
ईद के अवसर पर स्वरूपगंज ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी, अपनापन और भाईचारे का माहौल बन गया।
वहीं, कस्बे के बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली।
लोगों ने जमकर खरीदारी की और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा प्रमुख स्थानों और बाजारों में तैनात नजर आया।