सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों व बडी संख्या में युवाओं ने निभाई सहभागिता : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन

सिरोही | 01-Nov-2025 09:30 AM | 317 |
सिरोही
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों व बडी संख्या में युवाओं ने निभाई सहभागिता

सिरोही 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में निर्देशानुसार शुक्रवार सवेरे यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि सभी नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं तथा अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूर दृष्टि और राष्ट्र निष्ठा से देश की एकता और अखंडता को सुदृढ किया। उन्होंने युवाओं से बुरी आदतों व व्यसनों से दूर रहने की बात कही साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने की बात भी कही। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की150 वीं जयंती को समर्पित है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में देशभक्ति, कर्तव्य और एकता की भावना को बढाना है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। यूनिटी मार्च को सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी सहित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिटी मार्च राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः नवीन भवन विद्यालय में विसर्जित हुआ। यूनिटी मार्च में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीयअधिकारी,कार्मिक,स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आमजन की भागीदारी रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई वहीं कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें उत्तरोत्तर आगे बढ़ने की सीख दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ प्यारेलाल शिवरान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चद अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल,डाॅ रक्षा भंडारी, ताराराम माली,गणपत सिंह राठौड़, गोपाल माली,चिराग रावल,मगन मीणा,हेमलता पुरोहित सहित नगर परिषद,चिकित्सा,शिक्षा, पुलिस,माय भारत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन फूलाराम गर्ग ने किया।

उपखंडों में भी हुआ यूनिटी मार्च का आयोजन जिले के समस्त उपखंडों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की भागीदारी से यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलने की सीख दी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.