अलीगढ़ दिनांक : 5 जुलाई, 2026कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ जनता को मिले, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दाम घटाए सरकार : विवेक बंसलअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...
अलीगढ़ दिनांक : 5 जुलाई, 2026
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ जनता को मिले, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दाम घटाए सरकार : विवेक बंसल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट का लाभ देश की आम जनता को नहीं दिए जाने के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी किए जाने की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि मध्य एशिया में युद्ध की स्थिति के दौरान ईरान द्वारा होर्मूज़ स्ट्रेट पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई थी, जिसके आधार पर देश में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि अब जबकि ईरान द्वारा सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है, तब भी केंद्र सरकार आम जनता को इसका लाभ देने के बजाय मुनाफाखोरी की नीति अपना रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है और उसे केवल अपने उद्योगपति मित्रों के हितों की चिंता है। उन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई आर्थिक संकट आता है, उसका पूरा बोझ आम जनता पर डाल दिया जाता है, जबकि सरकार स्वयं किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं निभाती।
विवेक बंसल ने अपने संबोधन में यह भी घोषणा की कि भगवान राम मंदिर में कथित रूप से हुए हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे एवं दान में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेसजन दिनांक 7 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से एक पदयात्रा निकालेंगे जिसमें अलीगढ़ से समस्त कांग्रेसजनों से भाग लेने की अपील की गई है ।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमंत शर्मा 'टोटो' ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूर्व अध्यक्ष हाजी नौशाद कुरैशी, गया प्रसाद गिर्राज, शाहरुख खान, राकेश देशराजन, अमजद हुसैन, वीनीश कुमार सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार बघेल प्रधान, दीपक पाठक, अविनाश शर्मा, राजू सोल्जर सहित अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं शोषणकारी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, राधा रानी वैष्णव, पूरनचंद देशमुख, फतेह मोहम्मद खान, ओमप्रकाश सिंह, लाखन सिंह आर्य, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, मोहम्मद असलम कुरैशी, विन्सेंट जोयल, अखिलेश प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, योगेश तौमर, सतीश कुमार एडवोकेट, शाहिद खान, रईस गाजी, बाबू खान, ज्ञान सिंह दिवाकर, खालिद हाशमी, शहबाज़ जियाउद्दीन, ब्रजेश माथुर, नबी अहमद खान, सुशील कुमार, सोनू गौतम, संजय अग्रवाल, राजेश आर्य, हरीमोहन शिब्बोजी, हेमेन्द्र पाल सिंह, बाबुदीन अब्बासी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, कैलाश बघेल, शिव सिंह नागर, लोकेन्द्र कुमार शर्मा, विकास चेतन, आमिर जमील, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद मंसूर, अतर सिंह, आमिर मुन्तजिर, अयाज़ कुरैशी, सुनील कुमार जाटव, अर्जुन दिवाकर, साजिद बेग, शिवा शर्मा, आज़म कुरैशी, मुजाहिद अली खान, बिहारीलाल सैनी, कपिल अग्रवाल, शहजाद आलम, दीपक भारद्वाज, उदय अग्रवाल, नवाब मोहम्मद खान, भुवनेश प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, खालिद अली खान, साबिर खान, प्रदीप कुमार शर्मा, अकील अहमद कस्सार, सैफउल्लाह रज़ा, रजनीश राजपूत, जतिन चौहान, नबी हसन, गौरव चौहान, सोमेश चौहान, पिंकू बघेल, अनुराग प्रताप सिंह, मोहम्मद अहद खान, प्रशांत सिंह, हबीब खान, अज़हर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।