PHM NEWS

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम की कार्रवाई

प्रकाशित: 27 Nov 2025

 वन विभाग की टीम ने वनखण्ड सूखा शीला क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर को मय जेनरेटर के जब्त किया है। बंशीपहाडपुर नाका प्रभारी वनपाल नन्दकिशोर ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक भरतपुर एवं उप वन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन में एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम बयांना हरभान सिंह के नेतृत्व में वनपाल नाका वंशीपहाडपुर की टीम एवं मुख्य वन संरक्षक द्वारा गठित गश्ती दल के सहयोग से वनखण्ड सूखा शीला में अवैध खनन कर रहे एक टैक्टर मय जनरेटर को जब्त किया है। जब्त वाहन एवं चालक के खिलाफ वन अधिनियमों के तहत कार्रवाही की जा रही है। 

वन विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाही से अवैध खनन माफियाओं में हडकंप मच गया। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाही की भनक लगते ही खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर फरार हो गए। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाही में बंशीपहाडपुर नाका प्रभारी नन्दकिशोर, वनखण्ड प्रभारी गौरव, सूखा शीला वनखण्ड प्रभारी विक्रम सिंह एवं मुख्य वन संरक्षक का उडनदस्ता दल मौजूद रहा।