बागेश्वर धाम पहुचे अनंत अंबानी
*बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बागेश्वर सरकार के साथ किए दर्शन-पूजन और यज्ञ-हवन*
PHM NEWS
महेन्द्र कुमार पाल
लब्कुश नगर जिला छतरपुर मध्य-प्रदेश
छतरपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें मुद्गर, बलजीबी रुद्राक्ष की माला तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद बागेश्वर सरकार ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा एवं प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए तथा धाम की आध्यात्मिक परंपरा और महिमा से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात दोनों यज्ञशाला पहुंचे, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में पवित्र आहुतियाँ अर्पित कीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही वाराणसी (काशी) से पधारे विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया।
अनंत अंबानी की इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर धाम में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं से ओत-प्रोत रहा