मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
देवरिया न्यूज़

बरियारपुर नगर पंचायत का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर जारी करने के दिए निर्देश

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर जारी करने के दिए निर्देश
deoria-nude

बरियारपुर नगर पंचायत का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर जारी करने के दिए निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार शाम नगर पंचायत बरियारपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। डीएम ने कार्यालय की साफ-सफाई, निर्माण कार्यों और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएं। डीएम ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ा कोई भी आवेदन लंबित न रहे और सभी प्रमाणपत्र समयबद्ध तरीके से जारी किए जाएं, ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सफाई कर्मचारियों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत में 40 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं और नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन