बुधवार, 18 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार*
देवरिया न्यूज़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण व्यवस्थाएं परखी

व्यवस्थाएं परखी
deoria-news

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
देवरिया, 3 जुलाई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, एमसीएच, रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को पारदर्शी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने, मरीजों का समुचित उपचार करने तथा अस्पताल में साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही अस्पताल परिसर, वार्डों की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*