मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
देवरिया न्यूज़

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था व विकास को गति देने का किया महत्वपूर्ण कार्य - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती

सलेमपुर में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती
deoria-news

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था व विकास को गति देने का किया महत्वपूर्ण कार्य - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती

सलेमपुर, देवरिया। ब्लॉक कांग्रेस  पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय  ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश की अर्थव्यवस्था और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी पहचान देश-विदेश में रही। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान आर्थिक विकास, शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्र और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगे बढ़े। उन्होंने सूचना का अधिकार, मध्यान्ह भोजन, सर्व शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम लागू कर देश को विकास के पथ पर आगे बढाया युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, विद्वता और सार्वजनिक सेवा का उदाहरण रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शांत एवं गंभीर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि उनके विचार और सार्वजनिक जीवन नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, राजकुमार पटवा,विशाल मद्देशिया, सिकन्दर यादव, यूसुफ खान,विकास मद्देशिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन