मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
देवरिया न्यूज़

पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
deoria-news

देवरिया: पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सेवा में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक पुलिसकर्मी निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर जनता के विश्वास को और मजबूत करे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
समारोह में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक सुमित कान्त, थाना बरहज को डीजीपी उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। इसके अलावा आरक्षी बृजेश निषाद, पंकज चौधरी, राजकुमार, मुख्य आरक्षी रामसुरेश चौधरी, महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी और रेनू यादव तथा होमगार्ड नीरज यादव, शम्भूनाथ यादव, राजेश गिरी, ध्रुवनारायण यादव और रविशंकर मिश्रा को डीजी-112 का प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान वितरित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर/पुलिस लाइन गौरव सिंह, क्षेत्राधिकारी रंजना सचान, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन