PHM NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

प्रकाशित: 28 Jun 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
देवरिया। खामपार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवादा मोड़ के पास से आरोपित को पकड़कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सोनभद्र निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमलिया निवासी अभिषेक मधुकर उर्फ लाला से हुई थी। आरोप है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसे देवरिया के खामपार क्षेत्र में बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने और शादी की बात कहने पर उसके साथ मारपीट व धमकी भी दी।
इस मामले में खामपार थाने में बीएनएस की धारा 69, 115(2) व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित अभिषेक मधुकर उर्फ लाला (33) को नवादा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।