ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

26 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR : पाकिस्तान के हादसे के VIDEO को महाकुंभ का बताया

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 20-Feb-2025 06:02 PM | 10 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
पाकिस्तान के हादसे के VIDEO को महाकुंभ का बताया

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर कुंभ पुलिस ने 26 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज की है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सड़क हादसे का वीडियो महाकुंभ से जोड़कर पोस्ट किया गया। अब तक 10 तरह के अलग-अलग भ्रामक वीडियो और सूचनाएं पोस्ट करने पर 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनके एडमिन और IP एड्रेस ट्रेस किए जा रहे हैं। फेसबुक के कैलिफोर्निया हेडऑफिस को लेटर भेजा गया है।

लिखा- पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से धो बैठोगे हाथ महाकुंभ से जुड़ी अफवाहों और फर्जी पोस्ट को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। पुलिस को ऐसी पोस्ट मिलीं, जिन पर लिखा था- माता पिता की सेवा करके भी उतर जाएगा पाप, यहां पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से भी हाथ धो बैठोगे।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'ये प्रयागराज है...' गाना लगाया गया था। वीडियो चेक करने पर पता चला कि यह पाकिस्तान के करक जिले में जनवरी, 2025 में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुए सड़क हादसे का है।

पुलिस ने कहा- भगदड़ होने के भ्रामक वीडियो पोस्ट किए पुलिस ने इसका खंडन कुंभ मेला और उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया पर किया। पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा- भ्रामक वीडियो को अपलोड करके महाकुंभ में भगदड़ होने और लोगों के मरने की अफवाह फैलाई जा रही है। लोगों के मन में भय और महाकुंभ मेला को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.