मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प

अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प
siddharth-nagar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर :2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा. ज्ञानप्रकाश सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा दी जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान” का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा महापुरुषों के आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की।

अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और अनुशासन का मार्ग दिखाया। वहीं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा. ज्ञानप्रकाश ने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और गांधी जी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता सत्यदेव सिंह सहित अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी के आदर्शों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। संचालन प्रेमसागर चौधरी ने किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन