सिद्धार्थनगर न्यूज़
🚨 Breaking News |
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना : एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शस्त्रों, वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की पूजा कर दी शुभकामनाएं
सिद्धार्थनगर : 17 सितंबर 2026। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम में शामिल होकर विधि विधान से पूजा पाठ किया।
पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिसार निरीक्षक प्रभारी परिवहन शाखा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।