सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में 150 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग बांटी दीपावली की खुशियां : राजस्थान अतिथि भवन में आयोजित कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर | 29-Oct-2026 08:35 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
राजस्थान अतिथि भवन में आयोजित कार्यक्रम

शोहरतगढ़ में 150 सफाई कर्मचारी सम्मानित विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग बांटी दीपावली की खुशियां 💐

📍 शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर :

दीपावली के पावन पर्व से पूर्व शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के 150 सफाई कर्मचारी भाई-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती बबिता वर्मा जी के साथ सफाई कर्मचारियों को साड़ी मिठाई एवं उपहार भेंटकर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। 🪔🙏

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता के सच्चे सिपाही हैं। इनके अथक परिश्रम समर्पण और सेवाभाव से ही हमारा नगर स्वच्छ एवं सुंदर बनता है। इनके योगदान का सम्मान करना और त्योहार की खुशियों में इन्हें सहभागी बनाना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वह अपने शोहरतगढ़ परिवार के साथ इसी आत्मीयता और अपनत्व के साथ त्योहार मनाते आ रहे हैं। उनके लिए यह केवल उपहार वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां साझा करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है।

💐 कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव सहित रामदास मौर्य, संतोष पोद्दार, विजय परशरामका, रामबिलास यादव, अशोक बोरा रत्नेश सोनी, रामसेवक गुप्ता राजकुमार मोदनवाल मनोज कुमार गुप्ता महावीर वर्मा बबलू गौड़ विष्णु सिंह विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक ने सभी सफाई कर्मचारी भाई-बहनों एवं उनके परिवारजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएं दीं। 🙏

✨ स्वच्छता के सच्चे सिपाहियों का सम्मान, समाज के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक! ✨

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.