शोहरतगढ़ में 400 आशा एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान : विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग बांटी दीपावली की खुशियां
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर : दीपावली के पावन अवसर पर शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कालेज में स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती बबिता वर्मा के साथ शोहरतगढ़ जोगिया और नौगढ़ ब्लॉक की करीब 400 आशा कार्यकर्ताओं एएनएम संगिनी बहनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को साड़ी और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ के अधीक्षक एवं उनकी टीम विद्यालय की प्रधानाचार्या शोहरतगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक तथा भारतीय जनता पार्टी, अपना दल एस और निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाती हैं आशा और एएनएम
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आशा एएनएम एवं संगिनी बहनें दिन-रात जनसेवा में जुटकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने गर्भवती महिलाओं की देखभाल बच्चों के स्वास्थ्य और परिवारों को जागरूक करने में उनका योगदान सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि इन कर्मठ स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण परिश्रम और सेवाभाव का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। दीपावली जैसे पर्व पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां साझा करना और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना उनके लिए आत्मीयता का विषय है।
साड़ी और मिठाई भेंटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा और उनकी धर्मपत्नी बबिता वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को साड़ी एवं मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारजनों को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
विधायक ने मां लक्ष्मी और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की माताओं-बहनों का स्नेह विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।