बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक : प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने मूर्ति आयोजकों, डीजे संचालकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक
सिद्धार्थनगर : आगामी धनतेरस दीपावली मां लक्ष्मी पूजा और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार 2 नवंबर 2026 को बांसी थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मूर्ति आयोजकों डीजे संचालकों संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।
शासन की गाइडलाइन से कराया गया अवगत
बैठक में उपस्थित लोगों को शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
बैठक में शांति व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने त्योहारों के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
PHM NEWS — हर खबर सच के साथ