सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा : कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में बैठक

सिद्धार्थनगर | 04-Aug-2026 12:44 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में बैठक

संवाददाता : अर्जुन कुमार अग्रहरी

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य समग्र विकास रोजगार सृजन औद्योगिक प्रगति तथा किसानों और उद्यमियों की आय बढ़ाने से जुड़ा है। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि एमएसएमई, उद्योग, पर्यटन कौशल विकास निर्यात संवर्धन आधारभूत संरचना निवेश प्रोत्साहन डिजिटल सेवाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

उन्होंने विभागवार कार्ययोजना तैयार कर नियमित समीक्षा करने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी.एस. यादव, उपायुक्त उद्योग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.