मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
देवरिया न्यूज़

डीएम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
deoria-news

डीएम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
देवरिया, 3 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात के दौरान भी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
बैठक में राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास और तमकुहीराज-मझौली राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने राम-जानकी मार्ग में 58 प्रतिशत, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग में 37.87 प्रतिशत, सलेमपुर बाईपास में 33 प्रतिशत तथा तमकुहीराज-मझौली मार्ग में 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली। देवरिया बाईपास की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के किसानों का अंश निर्धारण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन