कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने रंजीत एवेन्यू में एक घर में डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और हिमाचल प्रदेश और होशियारपुर के आसपास के इलाकों से तीन आरोपियों विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, जतिंदर सिंह उ...
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने रंजीत एवेन्यू में एक घर में डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और हिमाचल प्रदेश और होशियारपुर के आसपास के इलाकों से तीन आरोपियों विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, जतिंदर सिंह उर्फ सिमू और मनदीप सिंह उर्फ बुधू को गिरफ्तार किया।
एएसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल डकैती में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश के लिए आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को साथ लेकर जा रहा था। जब टीम रंजीत एवेन्यू स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के पास पहुँची, तो आरोपी ने पेशाब करने की इजाज़त माँगी। जब उसे एक तरफ़ लाया गया, तो उसने अचानक एएसआई तरसेम सिंह की रिवॉल्वर से पुलिस दल पर गोली चला दी। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। हालाँकि, दूसरी बार गोली चलाने की कोशिश के दौरान, एएसआई के साथ हुई हाथापाई के कारण गोली आरोपी के पैर में लग गई। जिसके बाद आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
इस संबंध में रंजीत एवेन्यू थाने में मुकदमा संख्या 149/2025 दर्ज किया गया है।
घटना के तुरंत बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में रंजीत एवेन्यू थाने में मुकदमा संख्या 149/2025 दर्ज किया गया है।
कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और शहर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
📍अमृतसर से पत्रकार विक्रमजीत सिंह की रिपोर्ट 🎥 कैमरामैन: तरजिंदर सिंह