ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

आयुष्मान भारत’ को मिली मंजूरी, कैग रिपोर्ट से होंगे बड़े खुलासे : नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 21-Feb-2025 06:45 PM | 11 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली सरकार ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, कैग रिपोर्ट को लेकर भी अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 14 कैग रिपोर्ट लंबित थीं, जिनमें से कई में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा, जिन्हें उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और योजना विभाग की जिम्मेदारी मिली है, ने कहा कि विशेष रूप से परफॉर्मेंस आधारित रिपोर्टों में कई गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। इनमें शराब आपूर्ति से जुड़ी अनियमितताएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, बच्चों से संबंधित कुछ रिपोर्टों में भी खामियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इन 14 रिपोर्टों को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी मिल गई है और जल्द ही ये सार्वजनिक की जाएंगी।

सिरसा ने उम्मीद जताई कि इन रिपोर्टों के सामने आने से आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यशैली और विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होगा। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई दिशा मिलेगी और इन मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने भी गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में दो बड़े एजेंडे पारित किए गए, जिनमें ‘आयुष्मान भारत’ योजना की मंजूरी भी शामिल है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 5 लाख रुपये का टॉपअप देगी, जबकि केंद्र सरकार भी 5 लाख रुपये की सहायता देगी। यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.