ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

यूपी के 33 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट : 30-40 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 20-Feb-2025 05:57 PM | 11 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
30-40 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

यूपी में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। गाजियाबाद, जालौन, बरेली, बुलंदशहर और सहारनपुर में बारिश हो रही है। 30- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग ने यूपी के 33 शहरों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी है। कल भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। पिछले कई दिनों से दिन में सर्दी का असर खत्म हो गया था। सुबह-शाम ही ठंड पड़ रही थी।

बीते 24 घंटे में वाराणसी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.5°C रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज 10°C के साथ सबसे ठंडा रहा।

-3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- गुरुवार को पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रहा है।

दिन के समय तेज धूप और रात के समय हल्की ठंड पड़ रही है। इस वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही सिलसिला आगे आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

बरेली में सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी बरेली में अचानक मौसम बदला है। सर्द हवाएं चल रही है, रात के तापमान में 2°C की गिरावट हुई है। 10°C तापमान रिकार्ड हुआ। रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। उत्तराखंड के बॉर्डर एरिया से करीब होने के चलते यहां अधिकतम तापमान भी 25°C के आसपास बना हुआ है।

जालौन में रात में बारिश, बादल छाए वेस्ट यूपी के जालौन में रात को करीब 2 बजे से 3 बजे तक बारिश रिकार्ड हुई। दिन में भी बादल छाए हुए हैं। यहां भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओले पड़ सकते हैं। वहीं, गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए हैं। सुबह करीब 5 बजे से अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है।

सहारनपुर में 13°C तापमान, बारिश जारी सहारनपुर में रात से ही बारिश जारी है, हल्की और मध्यम बारिश की वजह से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हुई। जिले में रात का तापमान 13°C रिकॉर्ड हुआ।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.