राहुल गांधी और मायावती के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। चुनावी माहौल में कांग्रेस और बीएसपी के बीच जुबानी जंग ने कई अन्य दलों के नेताओं को भी अपनी ओर खींच लिया है।राहुल गांधी ने हाल ही में...
राहुल गांधी और मायावती के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। चुनावी माहौल में कांग्रेस और बीएसपी के बीच जुबानी जंग ने कई अन्य दलों के नेताओं को भी अपनी ओर खींच लिया है।
राहुल गांधी ने हाल ही में बीएसपी प्रमुख मायावती पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर बीएसपी 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होती, तो पिछले साल के चुनावों में एनडीए को जीत नहीं मिलती।
राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए मायावती ने कांग्रेस को ही बीजेपी की 'बी' टीम करार दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 'बी' टीम की तरह चुनाव लड़ा। यह आम चर्चा है कि इसी वजह से बीजेपी सत्ता में आ गई। यदि ऐसा न होता तो कांग्रेस का इतना बुरा हाल न होता कि वह अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत तक न बचा पाती।"
चुनावी रणनीति और गठबंधनों को लेकर हो रही इस बयानबाजी ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।