फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

फरीदाबाद में रियल एस्टेट कारोबारी से 63.84 लाख हड़पे : खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताया

फरीदाबाद | 02-Nov-2025 12:58 AM | 290 |
फरीदाबाद
खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताया

फरीदाबाद। जिले में जमीन दिलाने के नाम पर एक प्रॉपर्टी डीलर से 63.84 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बैंक नीलामी में 375 गज का प्लॉट दिलाने का झांसा दिया था।

शिकायत के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि पीयूष पांडेय नामक व्यक्ति ने खुद को आस रेक इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया और सेक्टर–14 में 375 गज जमीन का सौदा 4.22 करोड़ रुपये में कराया।

आरोपी ने दावा किया कि यह जमीन बैंक के अक्शन (नीलामी) में आई है और बैंक अधिकारियों से उसके अच्छे संबंध हैं, इसलिए वह यह जमीन आसानी से दिलवा देगा। इसी भरोसे में पीड़ित ने आरोपी को 63.84 लाख रुपये दे दिए।

हालांकि, न जमीन मिली और न पैसे वापस लौटाए गए, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। फिलहाल आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.