गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

माधोपुर में 9 वर्षीय सरस सिंह की हत्या से बढ़ा आक्रोश : पूर्व मंत्री पप्पू भैया ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

गोरखपुर | 04-Aug-2026 11:23 PM | 47 |
गोरखपुर
पूर्व मंत्री पप्पू भैया ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में 9 वर्षीय मासूम सरस सिंह की निर्मम हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है। लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ 'पप्पू भैया' मंगलवार को माधोपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मृतक बालक के परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मासूम सरस सिंह की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना है, जिसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जानी चाहिए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी निर्दोष परिवार को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मासूम सरस सिंह की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं तथा प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.