latest-kasganj-news
कासगंज: वर्दी का अनुशासन और कानून की गरिमा तब धूमिल होती दिखी जब कासगंज पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा जी शराब के नशे में धुत्त होकर बस स्टैंड पर अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से अशोभनीय हरकतें करते नजर आए।
दरअसल, हाल ही में शादी करने वाले इस युवा दरोगा पर पत्नी के प्रेम का खुमार और शराब का नशा इस कदर हावी था कि उन्होंने सबकुछ भूलकर सार्वजनिक स्थल पर अनुशासनहीनता की हदें पार कर दीं। वर्दीधारी होने के बावजूद वह अपनी टोपी तक संभाल नहीं पा रहे थे, और पत्नी को जबरन गले लगाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पत्नी बार-बार असहज नजर आ रही थीं, लेकिन नशे में चूर दरोगा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए संबंधित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
Loading more posts...