Latest Etah News, एटा में विवाहिता की संदिग्ध स्थित मे मौतः पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
home banner

एटा में विवाहिता की संदिग्ध स्थित मे मौतः पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा : परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

aliganj-news-in-hindi

एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के नगला हिमंचल गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नगला कन्ही निवासी जगदीश सिंह की बेटी निशा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व नगला हिमंचल निवासी राहुल सिंह से हुई थी।परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने निशा की गला दबाकर हत्या की है। पिता जगदीश सिंह ने पति राहुल, ससुर जयपाल सिंह सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.