ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / प्रयागराज
🚨 Breaking News | प्रयागराज

महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान- 12 तक वाहनों की नो-एंट्री : CM योगी बोले- जाम नहीं लगना चाहिए

प्रयागराज | 11-Feb-2025 07:35 PM | 10 |
प्रयागराज
CM योगी बोले- जाम नहीं लगना चाहिए

महाकुंभ का आज 30वां दिन है। आज दोपहर 12 बजे तक 81.60 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।

11 फरवरी की शाम 5 बजे से 12 फरवरी तक मेले में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे।

CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम STF चीफ अमिताभ यश को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा। 52 नए IAS , IPS और PCS अफसरों को तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रयागराज पहुंचकर ड्यूटी जॉइन करने को कहा गया है।

योगी ने सोमवार शाम को महाकुंभ को लेकर समीक्षा बैठक की। कहा- माघ पूर्णिमा पर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के नियम सख्ती से लागू करें। सड़कों पर वाहनों की कतार नहीं लगनी चाहिए, न ही जाम की स्थिति होनी चाहिए।

उन्होंने कहा- पार्किंग स्थल से मेला परिसर तक शटल बसों की संख्या बढ़ाई जाए। पार्किंग स्थलों का उचित प्रबंधन करें। प्रयागराज के किसी भी स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ इकट्ठा न हो। मेला स्पेशल ट्रेनें और परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। हर श्रद्धालु को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

अब ये व्यवस्था की गई है

  • संगम आने का पैदल मार्ग- श्रद्धालु जीटी जवाहर मार्ग से प्रवेश करेंगे। काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक पहुंचेंगे।

  • संगम से वापसी का पैदल मार्ग – संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इंटरलॉकिंग वापसी मार्ग पर चलेंगे। इसके बाद त्रिवेणी मार्ग से होते हुए वापस जा सकेंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.