शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :
शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 30 जून 2026 को संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
📌 गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण:
अरबाज पुत्र शौकत अली पठान
निवासी – वार्ड नम्बर 10, गांधी नगर, थाना व कस्बा शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर
उम्र – लगभग 20 वर्ष
📌 कार्रवाई करने वाली टीम:
• उ• नि• संतोष कुमार यादव
• हे• का• दिनेश यादव
• हे• का• दयानन्द
थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर
रिपोर्ट : अर्जुन कुमार अग्रहरी PHM NEWS