Sirohi News, सिरोही पिंडवाड़ा न्यूज, जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध जारी
home banner

सिरोही पिंडवाड़ा न्यूज : जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध जारी

जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध जारी

sirohi-pindwara

 सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध जारीसिरोही पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध में आज भी स्थानीय ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने सुकली नदी में उतरकर “नदी बचाओ” के नारे लगाए और परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।भारजा गांव के सैकड़ों युवाओं ने बुकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सुकली नदी के बीच खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित खनन परियोजना से क्षेत्र के पर्यावरण, जलस्रोतों और कृषि पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस परियोजना को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.