सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

दीपावली को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक : डीजे संचालकों और पटाखा कारोबारियों को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर | 02-Nov-2026 07:13 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
डीजे संचालकों और पटाखा कारोबारियों को दिए निर्देश

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर : आगामी लक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शोहरतगढ़ थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभ्रांत नागरिकों मूर्ति आयोजकों डीजे संचालकों और पटाखा कारोबारियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने आयोजकों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप बजाने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल डीजे संचालकों से कम आवाज में डीजे बजाने का आग्रह करते हुए कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। सभी को सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करना चाहिए।

पुलिस ने मूर्ति आयोजकों को निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने तथा पटाखा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में अल्ताफ हुसैन राजकुमार मोदनवाल मनोज चौधरी रामअदालत शिवरतन कन्नौजिया शक्ति यादव निलेश राहुल राजेश यादव और सहित निरीक्षक अतिउल्लाह अंसारी उपनिरीक्षक शशि शेखर सिंह हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव हेड कांस्टेबल दिनेश यादव और दीवान रोशन अली मौजूद रहे।

PHM NEWS — हर खबर सच के साथ

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.