खगड़िया/पटना। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत लाभुकों की सूची जारी करने पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कवि सह स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं म...
खगड़िया/पटना। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत लाभुकों की सूची जारी करने पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कवि सह स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार को हार्दिक आभार साधुवाद धन्यवाद व्यक्त किया है वहीं नव चयनित पेंशनधारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। वहीं नव चयनित पेंशनधारी के बीच हर्ष व्याप्त है।
श्री यादव ने कहा कि 50 वसंत देख चुके कलाकार साहित्यकार कवि चित्रकार लोक गायक को सम्मान एवं सहारा मिला जो काफी सराहनीय कदम है।
श्री यादव ने कहा कि कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार के विशेष पहल एवं सतत प्रयास से विलुप्त हो रही लोक संस्कृति व कला को संरक्षण संवर्धन करने हेतु बिखरे हीरे को चुनकर विभाग के द्वारा सम्मान दिलाई गई जो काबिले तारीफ है। श्री घनश्याम बाबू के नेतृत्व में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यक्रम निरंतर आयोजित की जा रही है जो सराहनीय है। विदित हो कि जिले से प्रथम सूची में 27 एवं द्वितीय सूची में 61 सहित पूरे बिहार में 153 कलाकारों को पेंशन सम्मान मिला है। जिसमें अकेले खगड़िया से 88 पेंशन धारी का सूचीबद्ध है। उक्त संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पंच सरपंच संघ खगड़िया ने अपनी मांग पत्रों के साथ ट्रेड यूनियन से संबंधित विभिन्न 12 सूत्री मांग दिया गया था जिस संदर्भ में चुनाव पूर्व माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने निरंतर बारी-बारी से एक-एक कर घोषणा किए थे जो धरातल पर लागू की गई है। जिसका फलाफल आज देखने को मिल रही है।
ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन से जुड़े चंपा राय उमेश ठाकुर दिलीप पटेल सुशील कुमार आदि ने सरकार एवं जिला प्रशासन को सादाबाद धन्यवाद आभार व्यक्त किया तथा पेंशनधारी को बधाई दिया एवं मिठाइयां बांटे।