शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
खगड़िया न्यूज़

15 फरवरी को शिवरात्रि के शुभावसर पर सामूहिक कन्या विवाह समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन : होगा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

होगा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
today-khagaria-news

अलौली। फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष / जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को अलौली ब्लॉक परिसर में सामूहिक कन्या विवाह समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। उप कार्यक्रम में भजन कीर्तन प्रवचन रंगारंग कार्यक्रम शिव पार्वती झांकी, भूत बेताल बारात, रथ, विभिन्न प्रकार का बाजा डीजे क्रकधून शहनाई, डिजिटल लाइट एवं म्यूजिक के साथ आकर्षक अनोखा अद्भुत झांकी निकाली जाएगी। जिसमें दर्जन भर से अधिक कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की कन्या एवं 21 वर्ष वर होना अनिवार्य है। उक्त कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। गरीब वर वधू को राजसी ठाठ-बाट के साथ शादी संपन्न होगा, किसी को कोई कमी का एहसास नहीं होगा। उक्त कार्यक्रम गरीब कन्या वर वधू के वैवाहिक दांपत्य जीवन के लिए सुनहला यादगार, अविस्मरणीय क्षण, ऐतिहासिक पल एवं गरीबों के कल्याण हेतु मील का पत्थर साबित होगा।
श्री यादव ने अधिकाधिक संख्या में वर कन्याओं अभिभावक दर्शक श्रद्धालुओं को भाग लेने का अपील किया।
फरकिया विकास मंच के सचिव राम तनिक मंडल ने कहा कि आयोजन की तैयारी जोरों पर है। आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण तथा महा प्रसाद खीर का व्यवस्था किया जाएगा। जन सहयोग से उक्त कार्यक्रम में वर वधू को सम्मानजनक उपहार भेंट किया जाएगा। संस्था की ओर से सारी व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी। उन्होंने तन मन धन से सहयोग करने का अपील।
कार्यक्रम में सहयोगी दिनेश ठाकुर ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभिभावक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि आदि सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे।
कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु बैठक का आयोजन किया गया एवं जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है।

JANMEJAY DAYAL JAYEE
JANMEJAY DAYAL JAYEE

मै एक स्वतंत्र रिपोर्टर हूं जो बिना किसी दबाव के सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता मे विश्वास रखता हूं

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश