गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया पैडलेगंज में युवा समर्थकों ने काटा केक, सपा की जीत के लिए किया संकल्प

पैडलेगंज में युवा समर्थकों ने काटा केक, सपा की जीत के लिए किया संकल्प
gorakhpur-news

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  का जन्मदिन मंगलवार को शहर के पैडलेगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी समर्थक युवाओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर युवा समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत की कामना की।
समाजवादी सिपाही राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। आयोजन में आशुतोष पाण्डेय, रंगनाथ मिश्रा, मनीष तिवारी, सुंदरम चौरसिया, सोनू यादव, लक्ष्मण यादव, दिनेश यादव, महेश यादव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव (मास्टर साहब), सत्यम चौहान, अजय यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज कुमार, श्रीराम यादव, पुनीत चौबे, अतुल राव सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…