मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर के गाजियाबाद आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रेटर नोएडा परीचौक सहित विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

आगमन के उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा राष्ट्र और सनातन समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री राजू अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान महानगर प्रमुख कपिल शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष केशव सिंह, कन्हैया ठाकुर, राहुल, करण, वेद प्रकाश दुबे, वीरपाल सिंह, रवीन्द्र कश्यप, सत्येंद्र सिंह (सचिव) सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर मंत्री पंकज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित, राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों को निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन