मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
गोरखपुर न्यूज़

पिपराइच थाने में पुलिस की बर्बरता का आरोप: दो युवकों की पिटाई आरक्षी अजय यादव निलंबित

आरक्षी अजय यादव निलंबित
gorakhpur-news

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद थाने पहुंचे दो युवकों के साथ कथित रूप से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए महमूदाबाद निवासी 28 वर्षीय अब्दुल रहीम का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षी अजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:45 बजे अब्दुल रहीम और उसके साले शाहरुख के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को पिपराइच थाने ले आई।
परिजनों का आरोप है कि थाने में मौजूद आरक्षी अजय यादव शोर-शराबे से नाराज हो गए और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पहले शाहरुख की पिटाई की गई, जो किसी तरह वहां से निकल गया। इसके बाद अब्दुल रहीम को पकड़कर डंडों से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
रहीम की हालत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजन और स्थानीय लोग पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया आरोपी पाए गए आरक्षी अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं
आग की लपटें देख जान बचाकर भागे लोग, बच्चों को गोद में उठाकर पुलिस ने निकाला*

अन्य खबरें

22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…
महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान
जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।