मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
गोरखपुर न्यूज़

साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर
gorakhpur-news

गोरखपुर। साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के तत्वावधान में रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोरखपुर मंडल सहित देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर से बड़ी संख्या में साहू समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक सहयोग और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत समिति के उपाध्यक्ष जी.के. गुप्ता ने सभी स्वजातीय बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए की। कार्यक्रम के आयोजक एवं ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डी.के. गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन सबसे बड़ी शक्ति है। यदि समाज संगठित रहेगा तो प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकेगा। उन्होंने उपस्थित गणमान्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
डॉ. एम.के. गुप्ता ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हरसंभव सहायता करने का आह्वान किया। वहीं देवरिया के लार से आए ध्रुव साहू ने समाज की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
पार्वती वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव महेंद्र गुप्ता ने समाज में एकजुटता बनाए रखने पर बल देते हुए बताया कि 108 मंगलवार तक सुंदरकांड आयोजन का संकल्प लिया गया है, जिसमें अब तक 19 मंगलवार सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं और प्रत्येक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाती है।
तमकुही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. उदय नारायण गुप्ता ने कहा कि समाज को अपनी जनसंख्या और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करना होगा, तभी राजनीतिक दल सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक साहू समाज के प्रत्याशियों को टिकट दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी उमेश चंद गुप्ता ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें प्रशासनिक व अन्य उच्च सेवाओं में भेजने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अगली मासिक बैठक अपने खजांची स्थित होटल में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए समाज के अनेक पदाधिकारी, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं
आग की लपटें देख जान बचाकर भागे लोग, बच्चों को गोद में उठाकर पुलिस ने निकाला*

अन्य खबरें

22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…
महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान
जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।